![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/67/Haryana_locator_map.svg/langhi-640px-Haryana_locator_map.svg.png&w=640&q=50)
भिवानी
From Wikipedia, the free encyclopedia
गंगा सतलुज के मैदान में बसा तथा दक्षिण में थार रेगिस्तान को छूता हुआ भिवानी, हरियाणा प्रदेश (भारत) का एक प्रमुख शहर तथा भिवानी जिले का प्रमुखालय है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह हरियाणा का सबसे बड़ा जिला हुआ करता था, परन्तु चरखी दादरी भिवानी से अलग होकर एक नया जिला बन गया जिसके कारण अब सिरसा जिला सबसे बड़ा जिला बन गया है। यह प्रदेश अपने ऐतिहासिक तथा धार्मिक दृष्टव्य स्थलों के लिए प्रसिद्द है। इसके अलावा, भिवानी नगर शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल कूद के लिए भी जाना जाता है। भिवानी हरियाणा के तीन मुख्यमंत्रियों की जन्मस्थली रह चुका है, चौ॰ बंसीलाल, बाबू गुप्ता एवं हुकुम चंद।
भिवानी भ्याणी • Bhiwani | |||||||
छोटी काशी | |||||||
— शहर — | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | ![]() | ||||||
राज्य | हरियाणा | ||||||
ज़िला | भिवानी | ||||||
जनसंख्या | 1,69,424 | ||||||
आधिकारिक भाषा(एँ) | हरियाणवी, हिंदी, अंग्रेजी | ||||||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 225 मीटर (738 फी॰) | ||||||
विभिन्न कोड
|
भिवानी जिले को 22 दिसम्बर 1972 को हिसार से अलग कर दिया गया था। इस में छ: तहसील हैं - भिवानी, बवानी खेड़ा, तोशाम, चरखी दादरी, लोहारू और सिवानी। वर्त्तमान में चरखी दादरी को नया जिला बना दिया गया है भिवानी के उत्तर में हिसार, पूर्व में रोहतक, दक्षिण में महेंद्रगढ़, दक्षिण पूर्व में रेवाड़ी तथा पशिम और दक्षिण पश्चिम में राजस्थान है। ये हरियाणा के सबसे नीचे जल स्तर के जिलों में आता है। खासकर लोहारू और चरखी दादरी की ओर पानी की अत्यधिक कमी है।