भारत में इस्लाम
भारत में इस्लाम का अवलोकन / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय गणतंत्र में हिन्दू धर्म के बाद इस्लाम मजहब दूसरा सर्वाधिक प्रचलित बडा मजहब है। भारत में मूलधर्म हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख धर्म है। [5]इस्लामिक मजहब जो देश की जनसंख्या का १४.२% है (2011 की जनगणना के अनुसार १७.२ करोड़)।[6][7][8][9]
इतिहास |
वास्तुकला |
प्रधान आंकडे़ |
मोइनुद्दीन चिश्ती · अकबर |
सम्प्रदाय |
हिंदुस्तानी · मप्पिलाज़ · तमिल |
इस्लामी समुदाय |
बरेलवी · देओबंदी · अहले-हदिस · इस्माईली · शिया · शिया बोहरा · सल़्फी सुन्नी · |
संस्कृति |
हैदराबाद की मुस्लिम संस्कृति |
अन्य विषय |
दक्षिण एशिया में सल़्फी आंदोलन |
कुल जनसंख्या |
---|
लगभग 17 करोड़ (2018)[1][2][3][4] |
महत्वपूर्ण जन्संख्या वाले क्षेत्र |
जम्मू एवं कश्मीर, असम एवं पश्चिम बंगाल में अधिकतर जनसंख्या घनत्व। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र एवं केरला में अधिकतर जनसंख्या |
भाषा |
उर्दू, हिन्दी, बंगाली, मलयालम, कश्मीरी, भारतीय अंग्रेजी,गुजराती,मराठी,तमिल |
धर्म |
इस्लाम १००% |
भारत पर इस्लाम पहली बार 7वी शताब्दी में आया था और तब से इस्लामी सभ्य व्यक्तियों ने भारत आते हुए भारत की मूल संस्कृति में अपना बहुत योगदान दिया ।[10][11] घोघा, गुजरात में बरवाड़ा मस्जिद, (623 ईसवी सन् से पहले निर्मित), मेथला, केरल में चेरामन जुमा मस्जिद (629 ईसवी सन्) और तमिलनाडु के पलैया जुम्मा पल्ली (या पुरानी जुम्मा मस्जिद - 628- 630 ईसवी सन्), किलाकरई में पहली मस्जिदों में से तीन हैं। भारत में, जो अरब व्यापारियों को समुद्र के द्वारा बनाया गया था।[12] मोहम्मद ग़ोरी भारत पर आक्रमण करते हुए बारवीं शताब्दी में इस्लाम उत्तर भारत में लाया। कट्टर इस्लामिक सत्ताधीशों द्वारा भारत में इस्लाम का प्रचार प्रसार बहुत ज्यादा किया गया। फिर भी भारतीयों ने अपनी सहिष्णुता से इस्लाम मजहब के लोगों से मिलना जुलना शुरू रखा।
भारत में विवाह, विरासत और वक्फ संपत्ति से जुड़े मुसलमानों के अधिकार मामले मुस्लिम व्यक्तिगत कानून द्वारा नियंत्रित होते हैं[13][14]