भारत के कैबिनेट सचिव
भारत के सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत का कैबिनेट सचिव भारत सरकार का सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी और वरिष्ठतम सिविल सेवक होता है। कैबिनेट सचिव सिविल सेवा बोर्ड, कैबिनेट सचिवालय, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का पदेन प्रमुख होता है। कैबिनेट सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा का सबसे वरिष्ठ कैडर पद है, जो भारत के वरीयता क्रम में ग्यारहवें स्थान पर है। कैबिनेट सचिव सीधे प्रधानमंत्री के अधीन होता है। वर्तमान में राजीव गौबा पदस्थ हैं जो 1982 बैच के झारखण्ड कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं।
सामान्य तथ्य कैबिनेट सचिव, भारत, सदस्य ...
कैबिनेट सचिव, भारत | |
---|---|
केन्द्रीय सचिवालय | |
सदस्य |
|
उत्तरदाइत्व | |
आवास | ३२, पृथ्वीराज मार्ग, नई दिल्ली |
अधिस्थान | केन्द्रीय सचिवालय, साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली |
नियुक्तिकर्ता | मंत्रिमण्डलीय नियुक्ति समिति |
अवधि काल | 4 साल (बढ़ाया जा सकता है) |
उद्घाटक धारक | नारायणन राघवन पिल्लई |
गठन | 1950; 74 वर्ष पूर्व (1950) |
वेतन | ₹2,50,000 (US$3,650) मासिक [1] |
वेबसाइट | आधिकारिक जालस्थल |
बंद करें