![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/30/Scaly_ant_eater_by_Dushy_Ranetunge_2.jpg/640px-Scaly_ant_eater_by_Dushy_Ranetunge_2.jpg&w=640&q=50)
भारतीय पैंगोलिन
स्तनपायी की प्रजाती / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय पैंगोलिन (Indian pangolin), जिसका वैज्ञानिक नाम मैनिस क्रैसिकाउडाटा (Manis crassicaudata) है, पैंगोलिन की एक जीववैज्ञानिक जाति है जो भारत, श्रीलंका, नेपाल और भूटान में कई मैदानी व हलके पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।[3] यह पैंगोलिन की आठ जातियों में से एक है और संकटग्रस्त माना जाता है। हर पैंगोलिन जाति की तरह यह भी समूह की बजाय अकेला रहना पसंद करता है और नर व मादा केवल प्रजनन के लिए ही मिलते हैं। इसका अत्यधिक शिकार होता है जिसमें रोग-निवारण के लिए इसके अंगों को खाने की झूठी और अन्धविश्वासी प्रथाएँ भी भूमिका देती हैं। इस कारणवश यह विलुप्ति की कागार पर आ गया है।[1]
सामान्य तथ्य भारतीय पैंगोलिन Indian pangolin, संरक्षण स्थिति ...
भारतीय पैंगोलिन Indian pangolin | |
---|---|
![]() | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | फ़ोलीडोटा (Pholidota) |
कुल: | मैनिडाए (Manidae) |
वंश: | मैनिस (Manis) |
जाति: | M. crassicaudata |
द्विपद नाम | |
Manis crassicaudata लिनेअस, १७५८ [2] | |
बंद करें