बोहाई सागर
सागर / From Wikipedia, the free encyclopedia
बोहाई सागर या बोहाई खाड़ी (चीनी भाषा: 渤海, अंग्रेज़ी: Bohai Sea) उत्तरी और उत्तरपूर्वी चीन से लगा हुआ एक सागर है जो पीले सागर की सबसे अंदरूनी खाड़ी है। पीले सागर के साथ-साथ बोहाई सागर भी प्रशांत महासागर का एक हिस्सा है। बोहाई सागर का कुल क्षेत्रफल क़रीब ७८,००० वर्ग किमी है। चीन की राजधानी बीजिंग के बहुत पास होने की वजह से यह समुद्री यातायात के नज़रिए से दुनिया के सब से व्यस्त समुद्री क्षेत्रों में से एक है।[1]