बी॰एफ॰ स्किनर
अमेरिकी व्यवहार विज्ञान विशेषज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
बुर्ह फ्रेडरिक स्किनर जो आमतौर पर बि एफ स्किनर के नाम से जाने जाते है, एक अमरिकी मनोवैज्ञानी, व्यवहारवादी, लेखक, आविष्कारक और सामाजिक दर्शनिक थे। सऩ १९५८ से १९७४ में सेवानिवृत होने तक हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मनोविज्ञन के एडगर पियर्स प्रोफेसर थे।स्किनर स्वतंत्र इच्छा को भ्रम मानते थे। उन के अनुसार मानव कारवाई अपने पिछले कार्यों के परिणामों पर निर्भर है। अगर परिणाम खराब है तो ज्यादातर वो कारवाई दोहराई नही जाएगी और अगर परिणाम् अच्छा है तो कार्य और संभावित बन जाएगा। स्किनर इस सुदृढ़ीकरण सिद्धांत कहते थे। स्किनर ने व्यवहार को मज़बूत करने को सुदृढीकरण के उपयोग को स्फूर्त अनुकूलन कहा है और प्रतिक्रिया ताकत को मापने के लिए प्रतिक्रिय दर को सबसे कारगार उपाय माना जाता है। स्फूर्त अनुकूलन चेंबर का अविष्कार किया, जिसे'स्किनर बाक्स' के नाम से जाना जाता है। दर को मापने के लिए उन्होने संचयी रिकार्डर का अविष्कार किया। इन उपकरणों का इस्तमाल कर वे और सी बी फेरस्टर ने अपनी सबसे प्रभावशाली प्रयोगात्मक कार्य का उत्पादन किया जो सुदृढीकरण की अनुसूचियाँ नामक किताब में छपी। स्किनर ने विज्ञान के दर्शन का विकसित किया जिसे वे कट्टरपंथी व्यवहारवाद कहते थे। उन्होने प्रयोगिक अनुसंधान मनोविज्ञान- व्यवहार का प्रयोगात्मक विश्लेषण स्कूल की स्थापना की। अपने उथोपियन उपन्यास 'वालडन टू' में मानव समुदाय को डिज़ाईन करने के लिये अपने विचारों के आवेदन कि कलपना की और मानव व्यवहार का उनका विश्लेषण उनके मौखिक व्यवहार में समापन हुआ। २२७ स्किनर एक विपुल लेखक थे जिनकी २१ पुस्तकें और १८० लेख प्रकाशित हुई। समकालीन शिक्षा जान बी वाटसन और इवान पावलोव के साथ साथ स्किनर २०वीं सदी की सबसे प्रभावशाली मनोचिकित्सक के रूप मे सूचिबद्ध हैं।
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। स्रोत खोजें: "बी॰एफ॰ स्किनर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
बी॰एफ॰ स्किनर | |
---|---|
जन्म |
20 मार्च 1904[1][2][3][4][5][6][7][8][9][10][11][12] |
मौत |
18 अगस्त 1990[1][2][3][4][5][6][7][8][9][10][12] |
मौत की वजह | प्राकृतिक मृत्यु रक्त का कैंसर |
आवास | संयुक्त राज्य अमेरिका[13] |
नागरिकता | संयुक्त राज्य अमेरिका[14] |
शिक्षा | हार्वर्ड विश्वविद्यालय[15] |
पेशा | दार्शनिक, आविष्कारक, विश्वविद्यालय शिक्षक, लेखक |
संगठन | हार्वर्ड विश्वविद्यालय,[15] मिनेसोटा विश्वविद्यालय,[15] शिकागो विश्वविद्यालय[15] |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
पुरस्कार | नेशनल मेडल ऑफ सांइस |
हस्ताक्षर |