बिपाशा बसु
भारतीय अभिनेत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
बिपाशा बसु एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो ज्यादातर हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। इसके अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें फिल्मफेयर के 6 नामांकन और एक पुरस्कार भी शामिल है। इन्हें ज्यादातर डरावनी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है।
बिपाशा बसु | |
---|---|
![]() अगस्त 2017 के एक कार्यक्रम के दौरान | |
जन्म |
7 जनवरी 1979 (1979-01-07) (आयु 45)[1] नई दिल्ली, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल |
कार्यकाल | 1996–वर्तमान |
जीवनसाथी | करन सिंह ग्रोवर (वि॰ 2016)[2] |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
इनका जन्म दिल्ली में हुआ और कोलकाता में पली-बढ़ी हैं। इन्होंने 1996 में सुपरमॉडल का कॉन्टेस्ट जीता था, और बाद में फेशन मॉडल के रूप में अपना करियर आगे बढ़ाने लगीं। इसके बाद से इन्हें फिल्मों में काम करने के बहुत से ऑफर आने लगे थे। जिसके बाद इन्होंने अजनबी (2001) में अपने नकारात्मक किरदार के साथ फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इस फिल्म के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इनकी पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म राज़ (2002) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके कारण इनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन भी हुआ था।
फिल्मों में अभिनय के अलावा इनकी रुचि सेहत बनाने में भी है। इन्हें कई सारी सेहत बनाने वाली वीडियो में देखा जा सकता है। इसके अलावा इन्होंने कई सारे ब्रांड्स और उत्पादों से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा इन्होंने नारीवाद और जानवरों के अधिकारों को लेकर भी आवाज उठाई है। इनका काफी समय से जॉन अब्राहम के साथ चक्कर चल रहा था, पर 2016 में इन्होंने करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।