बाउल्स
From Wikipedia, the free encyclopedia
बाउल्स (मैदान में खेला जाने वाला बाउल्स, इसके प्रकारों में फ्लैट-ग्रीन बाउल्स और क्राउन-ग्रीन बाउल्स शामिल हैं) एक प्रकार का खेल है जिसका मकसद गेंदों को थोड़ा असममित तरीके से आगे बढ़ाना होता है जिससे कि वो एक छोटे से जैक या किट्टी के नजदीक पहुंच जाए. इसे एक ऐसी सतह पर खेला जाता है जो समतल हो (फ्लैट-ग्रीन बाउल्स के लिए) या उभड़ी हुई (क्राउन-ग्रीन बाउल्स के लिए) होती है। आमतौर पर इसे बाहर ही खेला जाता है, हालांकि कई इंडोर स्थल भी हैं और सतह या तो प्राकृतिक घास, कृत्रिम घास या फिर कोटूला (न्यूजीलैंड में) की होती है।
Lawn bowler लोन बाउलर टिम मेसन | |
सबसे पहले खेला गया | 13 वीं सदी |
---|---|
विशेषताएँ | |
वर्गीकरण | बाउलिंग |
उपकरण | बाउल या "वुड" और जैक |
यह यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग कॉन्ग और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई हिस्सों में और हाल के दिनों में जापान में भी लोकप्रिय हुआ है। यह बाउल्स परिवार का खेल है और यह बोसे (bocce) और पेंटाक (petanque) से संबंधित है।