बाँकीपुर
From Wikipedia, the free encyclopedia
बाँकीपुर भारतीय राज्य बिहार की राजधानी पटना में एक रिहायशी इलाका है। यह गंगा नदी के तट पर स्थित है। इस इलाके के प्रमुख आकर्षण के रूप में मौलवी खुदाबक़्श खान द्वारा 1891 में स्थापित खुदाबक़्श ओरियेन्टल लाइब्रेरी और कैप्टन जॉन गार्स्टिन द्वारा बनवाया गया गोलघर नामक अन्नागार हैं। यहीं पर पटना दन्त चिकित्सालय एवं महाविद्यालय भी स्थित है जो आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय का हिस्सा है। बाँकीपुर के नाम से ही बिहार का एक विधानसभा क्षेत्र भी है।
यह बिहार-सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
सामान्य तथ्य बाँकीपुर Bankipore, देश ...
बाँकीपुर Bankipore | |
---|---|
रिहायशी इलाका | |
निर्देशांक: 25°36′42.04″N 85°7′44.86″E | |
देश | भारत |
राज्य | बिहार |
शहर | पटना |
Languages | |
• Spoken | हिन्दी, अंग्रेजी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 800004 |
वाहन पंजीकरण | BR-01 |
नियोजक संस्था | पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकरण |
प्रशासन | पटना नगर निगम |
बंद करें