फ्लाइंग गीज़ प्रतिमान
From Wikipedia, the free encyclopedia
फ्लाइंग गीज़ प्रतिमान ( FGP ) या उड़ते हुए कलहंसों का प्रतिमान दक्षिण पूर्व एशिया में तकनीकी विकास पर जापानी विद्वानों का एक दृष्टिकोण है जो जापान को एक प्रमुख शक्ति के रूप में देखता है। इसे 1930 के दशक में विकसित किया गया था, लेकिन इसने 1960 के दशक में व्यापक लोकप्रियता हासिल की, जब इसके लेखक कान्मे अकामात्सु ने अपने विचारों को जर्नल अव डिवेलपिंग एकोनोमीज़ में प्रकाशित किया।