फूल गोभी
From Wikipedia, the free encyclopedia
फूलगोभी एक लोकप्रिय शाक है। उत्त्पति स्थान साइप्रस व इटली का भूमध्यसागरीय क्षेत्र माना जाता है। भारत में इसका आगमन मध्य काल में हुआ माना जाता है।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (अगस्त 2015) स्रोत खोजें: "फूल गोभी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
फूलगोभी Cauliflower | |
---|---|
फूलगोभी का फूल | |
जाति | Brassica oleracea |
कृषिजोपजाति समूह | Botrytis cultivar group |
उत्पत्ति | Northeast Mediterranean |
Cultivar group members | Many; see text. |
प्रति परोस का 100 ग्राम (3.5 औंस) | |
---|---|
ऊर्जा | 104 कि॰जूल (25 किलोकैलोरी) |
कार्बोहाइड्रेट | 5 g |
शर्करा | 1.9 g |
आहार रेशे | 2 g |
वसा | 0.3 g |
प्रोटीन | 1.9 g |
पानी | 92 g |
थायमिन(विटा.बी१) | 0.05 mg (4%) |
रिबोफ्लेविन(विटा.बी२) | 0.06 mg (4%) |
नायसिन(विटा.बी३) | 0.507 mg (3%) |
पैण्टोथेनिक अम्ल (बी५) | 0.667 mg (13%) |
विटामिन बी६ | 0.184 mg (14%) |
फोलेट (Vit. B9) | 57 μg (14%) |
विटामिन सी | 48.2 mg (80%) |
विटामिन ई | 0.08 mg (1%) |
विटामिन के | 15.5 μg (15%) |
कैल्शियम | 22 mg (2%) |
लौह | 0.42 mg (3%) |
मैग्नेशियम | 15 mg (4%) |
मैंगनीज़ | 0.155 mg (8%) |
फास्फोरस | 44 mg (6%) |
पोटैशियम | 299 mg (6%) |
सोडियम | 30 mg (1%) |
जस्ता | 0.27 mg (3%) |
Link to USDA Database entry Percentages are relative to US recommendations for adults. Source: USDA Nutrient database |
भारत में इसकी कृषि के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल लगभग 3000 हेक्टर है, जिससे लगभग 6,85,000 टन उत्पादन होता है। उत्तर प्रदेश तथा अन्य शीतल स्थानों में इसका उत्पादन व्यपाक मापदण्ड पर किया जाता है। वर्तमान में इसे सभी स्थानों पर उगाया जाता है। फूलगोभी, जिसे हम शाक के रूप में उपयोग करते है, के पुष्प छोटे तथा घने हो जाते हैं और एक कोमल ठोस रूप निर्मित करते हैं। फूल गोभी में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ‘ए’, ‘सी’ तथा निकोटीनिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते है। गोभी को पकाकर खाया जाता है और अचार आदि भी बनाया जाता है। पौध रोपण के 3 से 3½ माह में शाक योग्य फूल खिल जाते है। उपज की अवधि 60 से 120 दिन की होती है। प्रति हेक्टेयर 100 से 250 क्विंटल फूल प्राप्त हो जाते है। उपज पौधे लगने के समय के ऊपर निर्भर करती है।