Loading AI tools
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
फिलिप ह्यूज (30 नवम्बर 1988 – 27 नवम्बर 2014) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी थे। वह बाएँ हाथ के सलामी बल्लेबाज थे। ह्यूज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज थे, उन्होंने अपना टेस्ट करियर का पदार्पण सन् २००९ में २० वर्ष की उम्र में किया था।[1] वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज होने के साथ साथ कभी कभी विकेटकीपर की भूमिका भी निभाया करते थे।
व्यक्तिगत जानकारी | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
पूरा नाम | फिलिप जाइल ह्यूज | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
जन्म |
30 नवम्बर 1988 मैकस्विले, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मृत्यु | 27 नवम्बर 2014 25 वर्ष) | (उम्र|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
उपनाम | हुघसे | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
कद | 1.67 मी॰ (5 फीट 6 इंच) | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
बल्लेबाजी की शैली | बायें हाथ से | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
गेंदबाजी की शैली | दायें हाथ से ऑफ़-ब्रेक | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भूमिका | टॉप ओर्डर बलेबाज, जरूरत पड़ने पर विकेटकीपर | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
राष्ट्रीय पक्ष | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
टेस्ट में पदार्पण (कैप 408) | 26 फरवरी 2009 बनाम दक्षिण अफ़्रीका | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अंतिम टेस्ट | 22 मार्च 2013 बनाम भारत | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
वनडे पदार्पण (कैप 198) | 11 जनवरी 2013 बनाम श्रीलंका | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अंतिम एक दिवसीय | 12 अक्टूबर 2014 बनाम पाकिस्तान | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
एक दिवसीय शर्ट स॰ | 64 | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
घरेलू टीम की जानकारी | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
वर्ष | टीम | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2007–2012 | न्यू साउथ वेल्स | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2009 | मिडलेसेक्स | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2010 | हमशायर | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2011–2012 | सिडनी थण्डर | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2012 | वोस्टरशायर | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2013–2014 | दक्षिण ऑस्ट्रेलिया | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2012– | एडलैड स्ट्राइकर्स | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
2013–2014 | मुम्बई इण्डियंस | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
कैरियर के आँकड़े | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
स्रोत : क्रिकेटआर्चीव, 25 नवम्बर 2014 |
वे एक अच्छे बल्लेबाज थे इसका प्रमाण उन्होंने अपने दूसरे टेस्ट में ही दे दिया था जब वें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डर्बन की उछाल भरी पिच पे मात्र २० वर्ष की उम्र में अपना पहला शतक, ११५ रन लगाया था। इस शतक ने ह्यूज को ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र में शतक मारने वाले खिलाड़ी की सूची मे शुमार कर दिया था। उसी मैच के दूसरे पारी में ह्युज ने फिर शतक १६० रन बनाए जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रिका को १७५ रन से मात दे दी। ह्यूज क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में टेस्ट की दोनो इनिंग में शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। ११ जनवरी २०१३ को ह्यूज ने अपने पहले एकदिवसीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक बना के क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के और से खेलते हुए अपने पहले ही एकदिवसीय मैच में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।[2] 2013 एशेज के पहले टेस्ट में, ह्यूज ने नवोदित एस्टन आगर के साथ 163 रन की विश्व रिकार्ड दसवें विकेट की साझेदारी निभाई, जहाँ ऑस्ट्रेलिया बाल बाल ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड से हार गई।[3]
सन् २०१४, २५ नवम्बर को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता, शेफील्ड शील्ड के साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के मैच में 63 नाबाद पर खेलते हुए फिलिप को बाउंसर लग गई। फिलिप ने हेलमेट पहन रखा था पर बॉल अरक्षित क्षेत्र में लगी। वह वही बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाए गया जहाँ उनकी सर्जरी हुई और उन्हें गहन चिकित्सा विभाग में रखा गया।[4] मैच तत्काल रद्द कर दिया गया। अगले दिन 2 शेफील्ड शील्ड मैच जो कहीं और खेले जा रहे थे वो भी रद्द कर दिये गए।[5] 27 नवम्बर 2014 को बिना होश आए और अपने 26 वें जन्मदिन से तीन दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई।[6][7][8] इस खबर के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का यूएई में खेला जा रहा टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया और एक दिन बढ़ा दिया गया। भारत का और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) एकादश का अभ्यास मैच भी रद्द कर दिया गया।[5] भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 दिसम्बर 2014 को होने वाला टेस्ट मैच 9 तारीख को स्थगित कर दिया गया।[9]
फिलिप ह्यूज टेस्ट शतक | ||||||
---|---|---|---|---|---|---|
क्र.स. | स्कोर | म्याच | विरुद्ध | शहर/देश | स्थान | वर्ष |
1 | 115 | 2 | दक्षिण अफ़्रीका | डरबन, दक्षिण अफ्रीका | किंग्समीड | 2009 |
2 | 160 | 2 | दक्षिण अफ़्रीका | डरबन, दक्षिण अफ्रीका | किंग्समीड | 2009 |
3 | 126 | 13 | श्रीलंका | कोलंबो, श्रीलंका | सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब ग्रांउड | 2011 |
फिलिप ह्यूज एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शतक | ||||||
---|---|---|---|---|---|---|
क्र.स. | स्कोर | म्याच | विरुद्ध | शहर/देश | स्थान | वर्ष |
1 | 112 | 1 | श्रीलंका | मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया | मेलबोर्न क्रिकेट ग्रांउड | 2013 |
2 | 138* | 5 | श्रीलंका | होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया | बैलेरीव ओवल | 2013 |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.