फ़िजी
दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। 1970 तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है।
Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti Fijī Ripablik फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: Rerevaka na Kalou ka Doka na Tui ईश्वर से डरो और रानी का सम्मान करो |
||||||
राष्ट्रगान: गॉड ब्लेस फ़िजी | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | सुवा 18°10′S 178°27′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेज़ी, बाउ फ़िजियन, फ़िजी हिन्दी[1][2] | |||||
निवासी | फ़िजी द्वीपवासी, फ़िजियन | |||||
सरकार | सैनिक नेत्तृत्व के साथ अनिर्वाचित जन सरकार | |||||
- | फ़िजी की सर्वप्रमुख | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय1 | ||||
- | राष्ट्रपति | रातू विलियामे कोटोनिवेरी | ||||
- | प्रधानमंत्री | एस. रबुका | ||||
स्वतन्त्रता यूनाइटेड किंगडम से | ||||||
- | दिनांक | 10 अक्तूबर 1970 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 18,274 km2 (155 वां) | ||||
- | जल (%) | नगण्य | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | जुलाई 2006 जनगणना | 9,05,949 (156 वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2005 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $5.447 करोड़ (149 वाँ) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $6375 (93वाँ) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | ०.724[3] उच्च · 88 वां |
|||||
मुद्रा | फ़िजी डॉलर (FJD) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+12) | |||||
दूरभाष कूट | 679 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .fj | |||||
1. | अध्यक्षों के महान समिति मानित. |
फ़िजी के अधिकांश द्वीप 15 करोड़ वर्ष पूर्व आरंभ (आरम्भ) हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल 322 द्वीप हैं, जिनमें से 106 स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग 500 क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर 18,300 वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग 8,50,000 आबादी का 87% निवास करती है।