![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/df/Kincardine_Bridge.jpg/640px-Kincardine_Bridge.jpg&w=640&q=50)
फ़ोर्थ नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
फोर्थ नदी(स्कॉट्स: Abhainn Dubh, जिसका अर्थ है काली नदी) स्कॉटलैंड के केंद्रीय हिस्से के पूर्वी भाग में बहने वाली एक नदी है। इसकी कुल लंबाई 47 किलोमीटर है। यह ट्राॅस्'सैश्कस्(Trossachs) नमक पहाड़ी क्षेत्र के लाॅच आर्ड से उदित होकर पूरब की ओर उत्तरी सागर से एडिनबर्ग नगर के पास फ़र्थ ऑफ फ़ोर्थ मैं मिलती है। इस का उद्गम स्थान ऐतिहासिक नगर स्टर्लिंग से पश्चिम की ओर 30 किलोमीटर पर स्थित है। जहाँ से यह ऐबर्फ़ाॅयल से होते हुए समुद्र की ओर बढ़ती है, रास्ते में जहां यह डचरी वॉटर और केल्टी वाॅटर से फ़्लैन्डर्स माॅस के मैदानों में मिलती हुई, पूर्व की ओर स्टर्लिंग की ओर बढ़ती है।[1] स्टर्लिंग पहुंचने से पहले यह टीथ नदी से भी मिलती है। यहाँ से फिर, धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए, इस नदी की गति बंद होती जाती है और अंततः यह फोर्थ के नदमुख के रूप में उत्तरी सागर में मिल जाती है।
फ़ोर्थ नदी | |
Forth या Abhainn Dubh | |
नदी | |
किंकार्डिन ब्रिज के नीचे से गुज़रती फ़ोर्थ नदी | |
देश | स्काॅटलैंड |
---|---|
परिषद | स्टर्लिंग |
नगर | स्टर्लिंग |
स्रोत | लाॅच आर्ड (लाॅच चाॅन) |
- ऊँचाई | 33 मी. (108 फीट) |
- निर्देशांक | 56.1833333°N 4.4666667°W / 56.1833333; -4.4666667 |
मुहाना | फ़र्थ का नदमुख, उत्तरी सागर |
- ऊँचाई | 0 मी. (0 फीट) |
लंबाई | 47 कि.मी. (29 मील) |