प्राक्केन्द्रकी जीव
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्राक्केन्द्रकी जीव ऐसे जीवों को कहा जाता है जिनकी कोशिकाओं में झिल्लियों में बंद केन्द्रक नहीं होता। इनके विपरीत सुकेन्द्रिक कोशिकाओं में एक झिल्ली से घिरा हुआ केन्द्रक होता है जिसके अन्दर आनुवंशिक सामान होता है। अधिकतर अकेन्द्रिक जीव एककोशिकीय होते हैं यद्यपि कुछ के जीवनक्रम में कभी-कभी एक बहुकोशिकीय अन्तराल भी आता है।[1]
यह सुझाव दिया जाता है कि प्रोकैरियोटिक कोशिका का इस लेख में विलय कर दिया जाए। (वार्ता) जुलाई 2020 से प्रस्तावित |