![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d4/Kesar_Peda.jpg/640px-Kesar_Peda.jpg&w=640&q=50)
पेड़ा
भारतीय मिठाई / From Wikipedia, the free encyclopedia
पेड़ा एक प्रकार का पकवान है जो खोये तथा शक्कर से बनाया जाता है। यह आकार में गोल होता है। पेड़ा बनाने के लिए खोया (मावा) व शक्कर मुख्य सामग्री है। इसमें पारम्परिक स्वाद के लिए इलायची के दाने, केसर तथा पिस्ता भी मिलाये जाते हैं। पेड़ा शब्द का उपयोग सामान्य रूप से किसी भी कोमल गोल आकार की वस्तु के लिए किया जाता है जैसे आटा और खोया। इस मिठाई के लिए अनेक प्रकार के शब्द और नाम जैसे पेढा, पेंडा (गुजराती में), पेरा और पिन्नी सम्मिलित हैं, जिन सब नामों का मूल संस्कृत शब्द "पिण्डक" से है।