Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पुत्तिंगल मंदिर हादसा एक भयावह आतिशबाजी विस्फोट है जो 10 अप्रैल 2016 में कोल्लम के परावुर पुत्तिंगल मंदिर में भारतीय मानक समयानुसार(आईएसटी) रात्रि 03:30 बजे (22:15 जीएमटी) पर हुआ था। इस हादसे में 111 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 350 से अधिक लोग घायल हो गए।[1][2]
तिथि | 10 अप्रैल 2016 |
---|---|
समय | 03:30 |
स्थान | कोल्लम, केरल, भारत |
निर्देशांक | 8.812619°N 76.664436°E |
मृत्यु | 111+ |
घायल | 350+ |
सुबह 3 बजे के करीब मंदिर में एक समारोह के दौरान आतिशबाज़ी की जा रही थी जिसे देखने के लिए मैदान पर 10 हज़ार से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसी दौरान चिंगारियां पास के गोदाम तक पहुंच गई यहाँ गुरुवार को केरल में नववर्ष (विशु)के मौके के लिए पटाखों का ढेर रखा हुआ था। हादसे का असर डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक पड़ा।[3] मारे गए लोगों में आम पुरूषों और महिलाओं के अलावा पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।[2]
भारतीय नौसेना द्वारा कोच्चि स्थित दक्षिण नौसेना कमान(नेवल कमांड) मुख्यालय से एक डोर्नियर परिवहन विमान और चिकित्सा दल के साथ बचाव के परिवहन के लिए दो हेलीकाप्टरों को भी भेजा गया। घायलों को जिले के तथा पास ही में स्थित तिरूवनंतपुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।[2]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि वह वहां जाएंगे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने वायुसेना और नौसेना को घटना स्थल पर फौरन जाने आदेश भी जारी कर दिए हैं।[2][4]
सचिन ने ट्वीट किया, "कोल्लम मंदिर में हुए हादसे से हिल गया हूं। पीड़ितों के साथ मेरे विचार और प्रार्थनाएं। भगवान इससे उबरने के लिए मनोबल व शक्ति दें।"[5]
सोनिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों की सलामती की प्रार्थना कर रही हूँ। मैंने सरकार से पर्याप्त और तत्काल राहत के उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा है।"
राहुल ने ट्वीट कर के कहा, "कोल्लम के पुत्तिंगल मंदिर में विनाशकारी आग की खबर सदमे जैसी है। मेरी प्रार्थना उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है।"[6]
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केरल के कोल्लम में एक मंदिर में हुई आग लगने की घटना पर गहरा दुःख और अफसोस जाहिर किया है।[7]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.