![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d9/Spinazie_vrouwelijke_plant_%2528Spinacia_oleracea_female_plant%2529.jpg/640px-Spinazie_vrouwelijke_plant_%2528Spinacia_oleracea_female_plant%2529.jpg&w=640&q=50)
पालक
From Wikipedia, the free encyclopedia
पालक (वानस्पतिक नाम : Spinacia oleracea) अमरन्थेसी कुल का फूलने वाला पादप है, जिसकी पत्तियाँ एवं तने साग के रूप में खाये जाते हैं। पालक में खनिज लवण तथा विटामिन पर्याप्त रहते हैं, किंतु ऑक्ज़ैलिक अम्ल की उपस्थिति के कारण कैल्शियम उपलब्ध नहीं होता। यह ईरान तथा उसके आस पास के क्षेत्र का देशज है। ईसा के पूर्व के अभिलेख चीन में हैं, जिनसे ज्ञात होता है कि पालक चीन में नेपाल से गया था। 12वीं शताब्दी में यह अफ्रीका होता हुआ यूरोप पहुँचा।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d9/Spinazie_vrouwelijke_plant_%28Spinacia_oleracea_female_plant%29.jpg/640px-Spinazie_vrouwelijke_plant_%28Spinacia_oleracea_female_plant%29.jpg)