पाटलिपुत्र
प्राचीन भारतीय शहर, सम्राट अशोक की क्लासिक राजधानी शहर; वर्तमान दिन पटना, भारत में बिहार राज्य की / From Wikipedia, the free encyclopedia
बिहार की राजधानी पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र था।[1] पवित्र गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसे इस शहर को लगभग 2000 वर्ष पूर्व पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।[2] इसी नाम से अब पटना में एक रेलवे स्टेशन भी है।[3] पाटलिपुत्र अथवा पाटलिपुत्र प्राचीन समय से ही भारत के प्रमुख नगरों में गिना जाता था। पाटलिपुत्र वर्तमान में पटना को ही कहा जाता हैं।
सामान्य तथ्य पाटलिपुत्र, वैकल्पिक नाम ...
पाटलिपुत्र | |
---|---|
Plan of Pataliputra compared to present-day पटना | |
| |
वैकल्पिक नाम | Pātaliputtā (Pāli) |
स्थान | पटना, बिहार, भारत |
क्षेत्र | दक्षिण एशिया |
निर्देशांक | 25°36′45″N 85°7′42″E |
लम्बाई | 14.5 कि॰मी॰ (9.0 मील) |
चौड़ाई | 2.4 कि॰मी॰ (1.5 मील) |
इतिहास | |
निर्माता | अजातशत्रु |
स्थापित | 490 BCE |
परित्यक्त | आधुनिक पटना |
संबद्ध है | हर्यक, नंद, मौर्य, शुंग, गुप्त, पाल, शेर शाह सूरी |
प्रबंधन | भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण |
बंद करें
इतिहास के अनुसार, सम्राट अजातशत्रु के उत्तराधिकारी उदयिन ने अपनी राजधानी को राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानांतरित किया और बाद में चन्द्रगुप्त मौर्य ने यहां साम्राज्य स्थापित कर अपनी राजधानी बनाई।[4][5] बाद में, शेर शाह सूरी (1538-1545) ने पाटलिपुत्र को पुनर्जीवित किया,[6] जो 7 वीं शताब्दी सीई के बाद से गिरावट में था, और इसका नाम पटना रखा।