पनमाह मुज़ताग़
पर्वत श्रखला / From Wikipedia, the free encyclopedia
पनमाह मुज़ताग़ (Panmah Muztagh) काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है। काराकोरम के कई अन्य पहाड़ों की तुलना में इसके पर्वत अधिक ऊँचे नहीं हैं लेकिन वे अपनी लम्बी शिलाओं की मीनारनुमा आकृतियों के लिए जाने जाते हैं।[1] यह पर्वतमाला बाल्तोरो मुज़ताग़ से पश्चिमोत्तर, हिस्पर मुज़ताग़ से दक्षिणपूर्व और [[वेस्म पर्वतमाला] से दक्षिण में स्थित है। उत्तर में ब्राल्डू हिमानी और स्कम्री हिमानी इसे वेस्म पर्वतमाला से अलग करती है। पनमाह मुज़ताग़ में स्वयं कई हिमानियाँ (ग्लेशियर) हैं: पनमाह हिमानी, नोबंदे सोबंदे हिमानी, चोकतोइ हिमानी और चिरिंग हिमानी। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है। भारत इस पूरे क्षेत्र पर सम्प्रभुता का दावा करता है।[2]
सामान्य तथ्य पनमाह मुज़ताग़, उच्चतम बिंदु ...
पनमाह मुज़ताग़ | |
---|---|
Panmah Muztagh | |
उच्चतम बिंदु | |
निर्देशांक | 35°57′00″N 75°45′00″E |
भूगोल | |
स्थान | गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर |
मातृ श्रेणी | काराकोरम |
बंद करें