![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e0/GambianMudskippers.jpg/640px-GambianMudskippers.jpg&w=640&q=50)
पंकलंघी
मछलियों का उपपरिवार / From Wikipedia, the free encyclopedia
पंकलंघी (अंग्रेज़ी: mudskipper, मडस्किपर; बंगाली: চিড়িং মাছ, चिड़िम माछ) एक प्रकार की उभयचर मछली होती है, यानि ऐसी मछली जो लम्बे समय के लिये पानी से बाहर गीली रेत में रह सके और कुछ हद तक चलने में भी सक्षम हो। पंकलंघी अपने फ़िनों का प्रयोग कर के धरती पर चल पाती हैं और ऐसे क्षेत्रों में रहती हैं जो ज्वार-भाटा से कभी तो समुद्री पानी से ढके होते हैं और कभी पानी से बाहर हो जाते हैं। इन क्षेत्रों में अन्य मछलियाँ भी रहती हैं लेकिन, जहाँ वे पानी वापस जाने पर बचने वाले पानी के छोटे पोखरों में आश्रय लेती हैं, वहाँ पंकलंघी खुली रेत पर ही भ्रमण करने लगते हैं।[1][2]
सामान्य तथ्य पंकलंघी Mudskippers, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
पंकलंघी Mudskippers | |
---|---|
![]() | |
Periophthalmus barbarus गाम्बिया देश में पंकलंधी | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
अधिवर्ग: | ओस्टीइक्थीज़ (Osteichthyes) |
वर्ग: | ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) |
अधिगण: | एकैन्थोप्टरिजियाए (Acanthopterygii) |
गण: | पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes) |
उपगण: | गोबियोडेइ (Gobioidei) |
कुल: | गोबिडाए (Gobiidae) |
उपकुल: | ओक्सुडेरसिनाए (Oxudercinae) |
वंश | |
Apocryptes | |
पर्यायवाची | |
|
बंद करें