न्यू होराइज़न्स
From Wikipedia, the free encyclopedia
न्यू होराइज़न्स (अंग्रेज़ी: New Horizons, हिंदी अर्थ: "नए क्षितिज") अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का एक अंतरिक्ष शोध यान है जो हमारे सौर मंडल के बाहरी बौने ग्रह यम (प्लूटो) के अध्ययन के लिये छोड़ा गया था। इस यान का प्रक्षेपण 19 जनवरी 2006 किया गया था जो नौ वर्षों के बाद 14 जुलाई 2015 को प्लूटो के सबसे नजदीक से होकर गुजरा।[1] यह प्लूटो और उसके पांचों ज्ञात उपग्रहों - शैरन, निक्स, हाएड्रा, स्टायक्स और ऍस/२०११ पी १ (S/2011 P 1) के आँकड़े भेजेगा। इसके बाद अगर कोई अन्य काइपर घेरे की वस्तु देखने योग्य मिलती है तो संभव है की इस यान के द्वारा उसके पास से भी निकलकर जानकारी और तस्वीरें हासिल की जा सकें।[2]
यह लेख एक ताज़ी घटना से प्रभावित हो सकता है। इस पृष्ठ पर दी गई जानकारी शीघ्र या कालान्तर (निकट या सुदूर भविष्य) में बदल सकती है जैसे-जैसे ताज़ी घटना की प्रगति हो। शुरूआती रिपोर्टें विश्वासनीयता मानदंडों के अनुरूप खराब हो सकती हैं। (जुलाई 2015) |
चित्रकार द्वारा चित्रित "न्यू होराइज़न्स" अंतरिक्ष यान। | |
मिशन प्रकार | प्लूटो उपगमन |
---|---|
संचालक (ऑपरेटर) | नासा |
कोस्पर आईडी | 2006-001A |
सैटकैट नं॰ | 28928 |
वेबसाइट |
pluto www.nasa.gov |
मिशन अवधि | प्राथमिक मिशन: 9.5 वर्ष |
अंतरिक्ष यान के गुण | |
निर्माता | एपीएल · साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट |
लॉन्च वजन | 478 किलोग्राम (1,054 पौंड) |
ऊर्जा | 228 वाट |
मिशन का आरंभ | |
प्रक्षेपण तिथि |
जनवरी 19, 2006 (2006-01-19) 19:00 यूटीसी |
रॉकेट | एटलस पंचम 551 |
प्रक्षेपण स्थल |
अंतरिक्ष प्रक्षेपण परिसर 41 केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन, फ़्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका |
ठेकेदार | इंटरनेशनल लॉन्च सर्विसेज |
चन्द्रमा समीपगमन | |
नजदीकतम अभिगमन | जनवरी 20, 2006 (2006-01-20) 04:00 यूटीसी ( 18 वर्ष, 1 महीने और 27 दिन पहले) |
दूरी | 189,916 कि॰मी॰ (118,008 मील) |
&0000000000132524.000000(132524) एपीएल (आकस्मिक) समीपगमन | |
नजदीकतम अभिगमन | जून 13, 2006 (2006-06-13) 04:05 यूटीसी ( 17 वर्ष, 9 महीने और 5 दिन पहले) |
दूरी | 101,867 कि॰मी॰ (63,297 मील) |
बृहस्पति (गुरुत्वाकर्षण से वेग बढाने के लिए) समीपगमन | |
नजदीकतम अभिगमन | फ़रवरी 28, 2007 (2007-02-28) 05:43:40 यूटीसी ( 17 वर्ष और 19 दिन पहले) |
दूरी | 2,300,000 कि॰मी॰ (1,400,000 मील) |
प्लूटो समीपगमन | |
नजदीकतम अभिगमन | जुलाई 14, 2015 (2015-07-14) 11:49:57 यूटीसी ( 8 वर्ष, 8 महीने और 4 दिन पहले) |
दूरी | 12,500 कि॰मी॰ (7,800 मील) |
न्यू होराइजन्स यान को रॉकेट के ऊपर लगाकर १९ जनवरी २००६ को छोड़ा गया था। ७ अप्रैल २००६ को इसने मंगल ग्रह की कक्षा (ऑरबिट) पार की, २८ फ़रवरी २००७ को बृहस्पति ग्रह की, ८ जून २००८ को शनि ग्रह की और १८ मार्च २०११ को अरुण ग्रह (यूरेनस) की। इसे छोड़ने की गति किसी भी मानव कृत वस्तु से अधिक रही थी - अपने आखरी रॉकेट के बंद होने तक इसकी रफ़्तार १६.२६ किलोमीटर प्रति सैकिंड पहुँच चुकी थी।[3]