न्यूयॉर्क नगर
संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी)
न्यूयॉर्क | ||
---|---|---|
नगर | ||
दक्षिणावर्त, शीर्ष से: मिडटाउन मैनहट्टन, टाइम्स स्क्वैर, यूनिफेयर इन क्वींस, ब्रुकलिन ब्रिज, लोअर मैनहट्टन, वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, सेंट्रल पार्क, संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय, और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के साथ | ||
| ||
देश | संयुक्त राज्य अमेरिका | |
राज्य | न्यूयॉर्क | |
स्थापना | 1624 | |
संगठित | 1898 | |
शासन | ||
• प्रणाली | महापौर-परिषद | |
• सभा | न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल | |
• महापौर | बिल डे ब्लेसिओ | |
क्षेत्रफल[1] | ||
• नगर | 1,213.37 किमी2 (468.484 वर्गमील) | |
• थल | 783.84 किमी2 (302.643 वर्गमील) | |
• जल | 429.53 किमी2 (165.841 वर्गमील) | |
• महानगर | 34,490 किमी2 (13318 वर्गमील) | |
जनसंख्या (2010)[2] | ||
• नगर | 81,75,133 | |
• अनुमान (2016) | 85,37,673 | |
समय मण्डल | पूर्वी (ईएसटी) (यूटीसी-5:00) | |
वेबसाइट | www |
न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है।
न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है।
अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है।