निवेदिता सेतु
From Wikipedia, the free encyclopedia
निवेदिता सेतु, (जिसे तीसरी हुगली पुल या दूसरा बाली ब्रिज भी कहा जाता है) पश्चिम बंगाल में कोलकाता महानगर क्षेत्र में हुगली नदी पर निर्मित एक केबल-युक्त पुल है, जो उत्तर हावड़ा के बाली क्षेत्र को बैरकपुर नगर के दक्षिणेश्वर क्षेत्र से जोड़ती है। इसे मुख्यतः दिल्ली और कोलकाता को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग २ को उठाने और काफी पुराने हो चुके विवेकानन्द सेतु के पुनर्स्थापन के रूप में बनाया गया है। यह पुरानी विवेकानंद सेतु के लगभग ५० मीटर नीचे की तरफ चलता है। इस पुल का नाम स्वामी विवेकानंद के शिष्य और नवजागरण काल की सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर निवेदिता के नाम पर रखा गया है। यह दुर्गापुर गतिमार्ग(रारा-२) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-६ और २ के मिलान बिंदु को राष्ट्रीय राजमार्ग-३४,३५, दमदम हवाई अड्डे और उत्तर कोलकाता के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाले बेलघरिया गतिमार्ग से जोड़ता है। इस पुल को प्रतिदिन ४८,००० वाहनों का बोझ ढोने के लिए डिज़ाइन किया गया है।[2][3]
निवेदिता सेतु | |
---|---|
निर्देशांक | 22°39′08″N 88°21′12″E |
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड | |
वहन | सड़कमार्ग मध्यम और भारी मालवाहक वाहन, निजी ४-पहिया वाहन (२-पहिया और ३-पहिया वाहनों पर निषेध है) |
पार | हुगली नदी |
स्थान | बाली, हावड़ा-दक्षिणेश्वर, कोलकाता |
लक्षण | |
कुल लम्बाई | 880 मीटर (2,890 फीट) |
चौड़ाई | 29 मीटर (95 फीट) |
स्पैन संख्या | ७ |
इतिहास | |
डिज़ाइनर | लार्सन एंड टर्बो |
निर्माण आरम्भ | अप्रैल २००४ |
निर्माण पूर्ण | २००७ |
खुला | जुलाई २००७ |
सांख्यिकी | |
दैनिक ट्रैफिक | डिज़ाइन-अनुसार ४८,००० गाड़ियों की दैनिक क्षमता |
टोल | वर्ष २०११ के आंकड़ों के अनुसार:[1] ₹ 43 —हल्की यात्री वाहक गाड़ियाँ ₹ 65 — बस ₹ 99–₹ 183 — ट्रक व अन्य मल्टी-एक्सल गाड़ियाँ |