नारायणहिटी दरबार संग्रहालय
From Wikipedia, the free encyclopedia
नारायणहिटी दरबार संग्रहालय नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित एक सार्वजनिक संग्रहालय है।[1]यह कैसर महल के पूर्व में और थमेल के बगल में स्थित है।[2]सन 2008 से पूर्व यह "नारायणहिटी दरबार" था जिसे सन २००६ की क्रान्ति के फलस्वरूप संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया। [1]क्रांति से पहले यह महल नेपाल के राजा का निवास और प्रमुख कार्यस्थल था, तथा नेपाल के प्रमुख राजकीय कार्यक्रम यहीं पर आयोजित होते थे। [3][4][5]
सामान्य तथ्य नारायणहिटी दरबार संग्रहालय, सामान्य विवरण ...
नारायणहिटी दरबार संग्रहालय | |
---|---|
सामान्य विवरण | |
शहर | काठमांडू |
राष्ट्र | नेपाल |
निर्माणकार्य शुरू | 1963 ई. |
ग्राहक |
ढोकल सिंह बस्नयत राजा महेंद्र बीर शमशेर जंग बहादुर राणा |
स्वामित्व | नेपाल सरकार |
प्राविधिक विवरण | |
संरचनात्मक प्रणाली | ईंट और पत्थर |
आकार | 38 एकड़ (15 हे॰) या 753 रोपनीस |
योजना एवं निर्माण | |
वास्तुकार | बेंजामिन पोल्की |
बंद करें
वर्तमान महल-परिसर का निर्माण 1963 में राजा महेन्द्र द्वारा किया गया था। इसमें आंगनों, उद्यानों और इमारतों की एक प्रभावशाली श्रृंखला शामिल है।[2]