![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ea/Dhauliganga_Groundlevel_View.jpg/640px-Dhauliganga_Groundlevel_View.jpg&w=640&q=50)
धौलीगंगा नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
धौलीगंगा नदी (Dhauliganga River) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक हिमालयाई नदी है। यह अलकनन्दा नदी की एक मुख्य उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की एक स्रोतधारा है। धौलीगंगा गढ़वाल क्षेत्र और तिब्बत की सीमा पर स्थित नीती दर्रे के समीप आरम्भ होती है और विष्णुप्रयाग में अलकनन्दा से संगम करती है। अपने मार्ग के बीच में इसमें ऋषिगंगा नदी विलय हो जाती है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य धौलीगंगा नदी Dhauliganga River, स्थान ...
धौलीगंगा नदी Dhauliganga River | |
---|---|
![]() विष्णुप्रयाग में अलकनन्दा नदी में विलय करती धौलीगंगा नदी | |
![]() गंगा नदी के नदीशीर्ष | |
स्थान | |
देश |
![]() |
राज्य | उत्तराखण्ड |
मण्डल | गढ़वाल मण्डल |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | गढ़वाल हिमालय |
• स्थान | भारत-तिब्बत सीमा व नीती दर्रे के समीप |
नदीमुख | अलकनन्दा नदी |
• स्थान |
विष्णुप्रयाग, उत्तराखण्ड |
• निर्देशांक |
30.563°N 79.575°E / 30.563; 79.575 |
लम्बाई | 70 कि॰मी॰ (43 मील) |
जलसम्भर लक्षण | |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | ऋषिगंगा नदी |
बंद करें