![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/ff/Final_Dhanush_002.jpg/640px-Final_Dhanush_002.jpg&w=640&q=50)
धनुषकोडी
भारत का गाँव / From Wikipedia, the free encyclopedia
धनुषकोडी (Dhanushkodi), जिसे धनुषकोटी या दनुशकोडी भी कहा जाता है, भारत के तमिल नाडु राज्य के रामनाथपुरम ज़िले में रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणपूर्वी कोने में स्थित एक भूतपूर्व नगर है। यह पाम्बन से दक्षिणपूर्व में और श्रीलंका में तलैमन्नार से 24 किलोमीटर (15 मील) पश्चिम में स्थित है। धनुषकोडी नगर 1964 रामेश्वरम चक्रवात में ध्वस्त हो गया था और इसे फिर नहीं बसाया गया। धनुषकोडी और भारत की मुख्यभूमि के बीच पाक जलसंधि है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य धनुषकोडी Dhanushkodiதனுஷ்கோடி, देश ...
धनुषकोडी Dhanushkodi தனுஷ்கோடி | |
---|---|
![]() विमान से दृश्य | |
![]() धनुषकोडी दिखाता हुआ मानचित्र | |
निर्देशांक: 9.152°N 79.446°E / 9.152; 79.446 | |
देश | ![]() |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | रामनाथपुरम ज़िला |
भाषा | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
बंद करें