![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a2/Covid_19_Tiruppur_Tamil_Nadu_IMG_20200420_112327426_HDR.jpg/640px-Covid_19_Tiruppur_Tamil_Nadu_IMG_20200420_112327426_HDR.jpg&w=640&q=50)
तिरुप्पुर
भारत का एक शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
तिरुप्पुर (Tiruppur) भारत के तमिल नाडु राज्य के तिरुप्पुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय है और राज्य का पाँचवा सबसे बड़ा नगर है। तिरुप्पुर नोय्यल नदी के किनारे बसा हुआ है। यह दक्षिण भारत के प्राचीन कोंगु नाडु क्षेत्र के एक हिस्से का भाग था, जहाँ पाण्ड्य राजवंश और चोल राजवंश का राज्य रहा है। आधुनिक काल में यह वस्त्र उद्योग का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है, जहाँ से भारी मात्रा में वस्त्र निर्यात होते हैं।[1][2][3]
सामान्य तथ्य तिरुप्पुर Tiruppurதிருப்பூர், देश ...
तिरुप्पुर Tiruppur திருப்பூர் | |
---|---|
![]() कोविड लॉकडाउन में तिरुप्पुर का एक मार्ग | |
निर्देशांक: 11.107°N 77.339°E / 11.107; 77.339 | |
देश | ![]() |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | तिरुप्पुर ज़िला |
क्षेत्रफल | |
• शहर | 159.6 किमी2 (61.6 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• शहर | 8,77,778 |
• घनत्व | 5,500 किमी2 (14,000 वर्गमील) |
• महानगर | 963,173 |
भाषा | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 6416xx |
दूरभाष कोड | +91-421 |
वाहन पंजीकरण | TN-39, TN-42, TN-78 |
वेबसाइट | tiruppur |
बंद करें