![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e6/Javed_Aktar_2010.jpg/640px-Javed_Aktar_2010.jpg&w=640&q=50)
जावेद अख्तर
कवि, गीतकार और पटकथा लेखक / From Wikipedia, the free encyclopedia
जावेद अख्तर कवि और हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक हैं। वह सीता और गीता, ज़ंजीर, दीवार और शोले की कहानी, पटकथा और संवाद लिखने के लिये प्रसिद्ध है। ऐसा वो सलीम खान के साथ सलीम-जावेद की जोड़ी के रूप में करते थे। इसके बाद उन्होंने गीत लिखना जारी किया जिसमें तेज़ाब, 1942: अ लव स्टोरी, बॉर्डर और लगान शामिल हैं। उन्हें कई फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और पद्म भूषण प्राप्त हैं। 2020 में उन्हें धर्मनिरपेक्षता और फ्री थिंकिंग को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।[1][2]
सामान्य तथ्य जावेद अख्तर, जन्म ...
जावेद अख्तर | |
---|---|
![]() | |
जन्म | 17 जनवरी 1945 ग्वालियर, भारत |
व्यवसाय | गीतकार, कवि, पटकथा लेखक,(वक्ता) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शैली | ग़ज़ल |
विषय | प्रेम, दर्शन |
लेखन पर प्रभाव
| |
प्रभावित किया
| |
आधिकारिक जालस्थल |
बंद करें