![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e6/Victor_Hugo_by_%25C3%2589tienne_Carjat_1876_-_full.jpg/640px-Victor_Hugo_by_%25C3%2589tienne_Carjat_1876_-_full.jpg&w=640&q=50)
कवि
जो व्यक्ति कविता लिखता है / From Wikipedia, the free encyclopedia
कवि वह है जो भावों को रसाभिषिक्त अभिव्यक्ति देता है और सामान्य अथवा स्पष्ट के परे गहन यथार्थ का वर्णन करता है। इसीलिये वैदिक काल में ऋषय: मन्त्रदृष्टार: कवय: क्रान्तदर्शिन: अर्थात् ऋषि को मन्त्रदृष्टा और कवि को क्रान्तदर्शी कहा गया है। "जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि" लोकोक्ति प्रसिद्ध है।