जलोढ़ मैदान
From Wikipedia, the free encyclopedia
भूगोल में जलोढ़ मैदान (Alluvial plain) ऐसी स्थलाकृति होती है जहाँ किसी स्थान पर एक या अनेक नदियों के बहते जल में किसी उच्चभूमीय क्षेत्र से तलछट मिले हुए आते हैं और एक लम्बे काल तक भूमि पर जमा होते रहते हैं। इस से वहाँ का क्षेत्र जलोढ़क से ढक जाता है। किसी नदी की पूरभूमि, जो समय-समय पर उस नदी में बाढ़ आने पर जल से ढक जाती है, जलोढ़ मैदान बनाने में योगदान देती है। जब समय के साथ नदी में भिन्न स्थानों में बाढ़ आती है और युगों में नदीमार्ग भी बदलता है, तब एक विस्तारित जलोढ़ मैदान बन जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप का सिन्धु-गंगा मैदान यहाँ की गंगा नदी और सिन्धु नदी तथा उनकी सहायक नदियों द्वारा बना है और विश्व के सबसे बड़े जलोढ़ मैदानों में से एक है।[1][2]