![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/bc/Alcedo_atthis_-England-8_%2528cropped%2529.jpg/640px-Alcedo_atthis_-England-8_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
छोटा किलकिला
From Wikipedia, the free encyclopedia
छोटा किलकिला[2], छोटा कौड़िल्ला या मछरेंगा (भोजपुरी), जिसे अंग्रेजी में कॉमन किंगफिशर, यूरेशियन किंगफिशर या रिवर किंगफिशर के नाम से जाना जाता है, किंगफिशर या ऐल्सेनिनिडाए कुल का सदस्य पक्षी है।[3][4][5] गौरैया के आकार के इस पक्षी की चोंच सभी किंगफिशर प्रजातियों की तरह ही मोटी और दुम छोटी सी होती है। इसका रंग नीला, आसमानी और फीरोजी रंगों मिश्रण लिये हुये होता है, ख़ासतौर से ऊपरी हिस्सा; पेट आँखों के आसपास और गर्दन में बादामी, नारंगी या भूरे रंग के शेड्स देखने को मिलते हैं और गला आमतौर पर सफ़ेद होता है। चोंच भी चमकीली मेटैलिक डार्क ब्लू या भूरे रंग की होती है।
छोटा किलकिला | |
---|---|
![]() | |
Male A. a. ispida England | |
![]() | |
Female A. a. ispida Kecskemét, Hungary | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण ![]() | |
Unrecognized taxon (fix): | Alcedo |
जाति: | Template:Taxonomy/AlcedoA. atthis |
द्विपद नाम | |
Template:Taxonomy/AlcedoAlcedo atthis (Linnaeus, 1758) | |
![]() | |
Breeding range Resident all year round Non-breeding range | |
पर्यायवाची | |
Gracula atthis Linnaeus, 1758 |
यह पक्षी पूरे भारत वर्ष में बहुत आम है और अक्सर नदी ताल तालाबों के किनारे देखा जा सकता है। बाकी, यह पूरे यूरेशिया के मध्यवर्ती भागो में और अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी, भूमध्यसागरीय हिस्सों और नील नदी घाटी में पाया जाता है। प्रजनन काल में यह काफ़ी उत्तर की तरफ प्रवास कर जाता है जबकि गर्म दक्षिणी इलाको में यह गैर-प्रजनन काल में ही निवास करता है। हालाँकि, ज्यादातर इलाकों में यह स्थाई निवासी के रूप में ही रहता है और वर्ष भर उन्ही जगहों पर निवास करता।
यह पक्षी मुख्यतः मछलियों का शिकार करता है, जिसके कारण भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में इसे मछरेंगा के नाम से जानते हैं और अंग्रेजी में भी किंगफिशर कहते हैं। यह आकाश से नीचे तालाब या नदी के पानी में तैर रही मछली पर तेज़ी से डाइव लगा कर हमला करता है। इसके लिये इसकी आँखे और मष्तिष्क ख़ास तौर पे एडाप्टेड हैं कि यह पानी क भीतर तैर रहे शिकार की सही स्थिति का अंदाजा लगा सकता है।