छिंग मिंग त्यौहार
From Wikipedia, the free encyclopedia
छिंगमिंग त्यौहार (सरलीकृत चीनी: 清明节; परंपरागत चीनी: 清明節, हॉन्ग कॉन्गऔर मकाउ में छिंग मिंग पर्व) शुद्ध चमक त्यौहार या साफ़ उज्ज्वल त्यौहार, पूर्वजों का दिन या कब्र सफाई का दिन पारंपरिक चीनी त्यौंहार है जो चीनी कालदर्शक के अनुसार वसंत विषुव के 15वें दिन और ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 5 अप्रैल को मनाया जाता है।[1][2] छींग मिंग त्यौहार के दिन चीनी लोग अपने दिवंगत लोगों की कब्रों पर या कब्रिस्तान जाकर उनको याद करते हैं और उनकी कब्रों को साफ़ करते हैं और उन पर फूल-मालाएं चढाते हैं। यह त्यौहार हान शी त्यौहार से उत्पन्न हुआ हैं। इसे ठंडे भोजन का दिन भी कहा जाता हैं। यह चिऐ ज थोए की याद में मनाया जाता हैं।[3]
सामान्य तथ्य छिंग मिंग, आधिकारिक नाम ...
छिंग मिंग | |
---|---|
![]() इस पर्व पर दिये जाने वाले उपहार | |
आधिकारिक नाम |
छिंग मिंग (清明節) च्यंगमिंग पर्व (清明節) |
अन्य नाम |
कब्र सफाई का दिन शुद्ध चमक त्यौहार |
अनुयायी | चीनी |
उद्देश्य | पूर्वजों की यादें |
तिथि |
वसंत विषुव के 15वें दिन समान्यतः अप्रैल 5 |
2024 date | तिथि अनुपस्थित (कृपया जोड़ें) |
बंद करें