चौदहवीं का चाँद
1960 की मोहम्मद सादिक़ की फ़िल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
चौदहवीं का चाँद बॉलीवुड की एक फिल्म है जो 1960 में प्रदर्शित हुई। इसका निर्देशन मोहम्मद सादिक़ ने और निर्माण गुरु दत्त ने किया था। इसमें गुरु दत्त स्वयं वहीदा रहमान और रहमान के साथ मुख्य भूमिका में हैं। 1959 की कागज़ के फूल की असफलता के बाद ये गुरु दत्त के लिये कामयाब फिल्म रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हुई। रवि द्वारा निर्मित संगीत लोकप्रिय हुआ था।
सामान्य तथ्य चौदहवीं का चाँद, निर्देशक ...
चौदहवीं का चाँद | |
---|---|
![]() फ़िल्म का पोस्टर | |
निर्देशक | मोहम्मद सादिक़ |
लेखक | तबीश सुल्तानपुरी |
निर्माता | गुरु दत्त |
अभिनेता |
गुरु दत्त, वहीदा रहमान, जॉनी वाकर |
संगीतकार | रवि[1] |
प्रदर्शन तिथि |
1960 |
लम्बाई |
169 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बंद करें
चौदहवीं का चाँद का तात्पर्य पूर्णमासी के चाँद से है जो उर्दू में सुंदर स्त्री के लिये एक उक्ति है। मुसलमानों की धारणा अनुसार चौदह दिनों के चाँद का हिजरी कैंलडर में महत्व है।