रवि (संगीत निर्देशक)
भारतीय संगीत निर्देशक / From Wikipedia, the free encyclopedia
रवि शंकर शर्मा (3 मार्च 1926 – 7 मार्च 2012), अक्सर रवि के रूप में संबोधित किये जाते, एक भारतीय संगीत निर्देशक थे। उन्होंने कई हिन्दी और मलयालम फिल्मों के लिये संगीत रचना की। हिन्दी सिनेमा में सफल कैरियर के बाद, उन्होंने 1970 से 1982 तक के लिए अवकाश ले लिया। बाद में बॉम्बे रवि नाम के साथ उन्होंने सफल वापसी की। उनका निधन 7 मार्च 2012 को मुम्बई में 86 वर्ष की आयु में हो गया।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "रवि" संगीत निर्देशक – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
रवि | |
---|---|
जन्म |
रवि शंकर शर्मा 3 मार्च 1926 दिल्ली, ब्रिटिश इंडिया |
मौत |
7 मार्च 2012(2012-03-07) (उम्र 86) मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
पेशा | संगीत निर्देशक |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
1982 में उन्होंने निकाह से वापसी की। इस फिल्म के लिये सलमा आग़ा को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार मिला था। हिन्दी फिल्मों में उन्हें बलदेव राज चोपड़ा की फिल्मों में संगीत देने के लिये जाना जाता है। महेन्द्र कपूर को लोकप्रिय पार्श्व गायक बनाने में भी उनका योगदान था। इस वक्त वो साहिर लुधियानवी को गीतकार के रूप में लेते थे और उनकी जोड़ी ने कई यादगार गीत निर्मित किये हैं। रवि ही एकमात्र ऐसे संगीतकार थे। जो पहले गीत लिखवाते थे फिर उन्हें संगीतवद्ध करते थे। जिस कारण उनके बनाये तक़रीबन सभी गीत अत्यधिक कर्णप्रिय और लोकप्रिय रहे।