चाड
From Wikipedia, the free encyclopedia
चाड, जिसे त्शाद भी उच्चारित किया जाता है, अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसके उत्तर में लीबिया, दक्षिण में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पूर्व में सूडान और पश्चिम में नाइजर, नाइजीरिया और कैमरून हैं। यह देश तीन विभिन्न भौगोलिक प्रांतों में बँटा हुआ है। उत्तरी इलाका रेगिस्तानी है जो कि सहारा का भाग है, मध्य का इलाका साहेल है और दक्षिणी भाग सवाना है। चाड झील, जिससे देश को नाम मिला है, चाड का सबसे बड़ा दलदली इलाका है और अफ़्रीका का दूसरा सबसे बड़ा। इसका सबसे बड़ा शहर अन्' ड्जमेना है जो कि इसकी राजधानी भी है। इस्लाम और इसाई धर्म सबसे प्रचलित धर्म हैं, हालाँकि करीब १५% जनसंख्या जीववादी और नास्तिक भी है। अरबी और फ़्रान्सीसी यहाँ की आधिकारिक भाषाएं हैं। चाड असफल देशों (Failed state) में से एक और दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में से एक है।
चाड गणतंत्र Republic of Chad |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: Unité, Travail, Progrès Unity, Work, Progress الاتحاد، العمل، التقدم एकता, कार्य, विकास |
||||||
राष्ट्रगान: La Tchadienne نشيد تشاد الوطني The Chadian Hymn चाडी गीत |
||||||
चाड (dark blue) की अवस्थिति |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | अन जमेना | |||||
राजभाषा(एँ) | अरबी, फ़्रान्सीसी | |||||
मानवजातीय वर्ग (2010) | 27.7% सारा 12.3% अरब |
|||||
निवासी | चाडी | |||||
सरकार | एकात्मक अध्यक्षीय प्रणाली (विधि अनुसार) सत्तावादी तानाशाह के अधीन एक-दलीय व्यवस्था (वास्तविकता)[1] |
|||||
स्वतंत्रता | ||||||
- | फ़्रान्स से | 11 अगस्त 1960 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 1284000 km2[2] (20वाँ) | ||||
- | जल (%) | 1.9 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2015 जनगणना | 1,36,70,084[3] | ||||
- | 2009 जनगणना | 1,10,39,873[4] | ||||
- | घनत्व | 8.6/km2 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2017 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $31.768 अरब[5] (123वाँ) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $2,607[5] (150वाँ) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) | 2017 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $11.579 अरब[5] (130वाँ) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $950[5] (151वाँ) | ||||
गिनी (2011) | 43.3[6] मध्यम |
|||||
मानव विकास सूचकांक (2015) | 0.396[7] निम्न · 186वाँ |
|||||
मुद्रा | सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक (XAF) | |||||
समय मण्डल | पश्चिम अफ़्रीका समय (यू॰टी॰सी॰+1) | |||||
यातायात चालन दिशा | right | |||||
दूरभाष कूट | +235 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .td |