चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक / From Wikipedia, the free encyclopedia
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (तमिल: சக்ரவர்தி ராஜகோபாலாச்சாரி) (दिसम्बर १०, १८७८ - दिसम्बर २५, १९७२) भारत के वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। वे राजाजी नाम से भी जाने जाते हैं। वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। १० अप्रैल १९५२ से १३ अप्रैल १९५४ तक वे मद्रास प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे। वे दक्षिण भारत के कांग्रेस के प्रमुख नेता थे, किन्तु बाद में वे कांग्रेस के प्रखर विरोधी बन गए तथा स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की। वे गांधीजी के समधी थे। (राजाजी की पुत्री लक्ष्मी का विवाह गांधीजी के सबसे छोटे पुत्र देवदास गांधी से हुआ था।) उन्होंने दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कार्य किया।
सामान्य तथ्य शासक, प्रधान मंत्री ...
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी arpit | |
महात्मा गांधी एवं चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1947) | |
कार्यकाल 21 जून 1948 – 26 जनवरी 1950 | |
शासक | जॉर्ज छठवाँ |
---|---|
प्रधान मंत्री | जवाहरलाल नेहरू |
पूर्व अधिकारी | बर्मा के अर्ल माउंटबेटन |
उत्तराधिकारी | इस पद को समाप्त कर दिया गया। |
मद्रास के मुख्यमंत्री | |
कार्यकाल 10 अप्रैल 1952 – 13 अप्रैल 1954 | |
राज्यपाल | श्री प्रकासा |
पूर्व अधिकारी | पी. एस. कुमारस्वामी राजा |
उत्तराधिकारी | के कामराज |
कार्यकाल 26 दिसम्बर 1950 – 25 अक्तूबर1951 | |
प्रधान मंत्री | जवाहरलाल नेहरू |
पूर्व अधिकारी | सरदार वल्लभ भाई पटेल |
उत्तराधिकारी | कैलाश नाथ काटजू |
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल | |
कार्यकाल 15 अगस्त 1947 – 21 जून 1948 | |
राजनयिक | प्रफुल्ल चंद्र घोष बिधान चंद्र राय |
पूर्व अधिकारी | फ्रेडरिक बर्रोस |
उत्तराधिकारी | कैलाश नाथ काटजू |
मद्रास के मुख्यमंत्री | |
कार्यकाल 14 जुलाई 1937 – 9 अक्टूबर 1939 | |
राज्यपाल | लॉर्ड अर्सकाईन |
पूर्व अधिकारी | कुर्मा वेंकट रेड्डी नायडू |
उत्तराधिकारी | तंगुतुरी प्रकाशम |
जन्म | 10 दिसम्बर 1878 थोरापल्ली, ब्रिटिश राज (अब भारत) |
मृत्यु | 25 दिसम्बर 1972(1972-12-25) (उम्र 94) मद्रास, भारत |
राजनैतिक पार्टी | स्वतंत्र पार्टी (1959–1972) |
अन्य राजनैतिक सहबद्धताएं |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1957 से पहले) इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस (1957–1959) |
जीवन संगी | अलामेलु मंगम्मा (1897–1916) |
विद्या अर्जन | सेंट्रल कॉलेज प्रेसीडेंसी कालिज, मद्रास |
पेशा | वकील लेखक राजनेता |
धर्म | हिंदू |
बंद करें