![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/72/Childrens_Celebrating_Guripadva_in_India.jpg/640px-Childrens_Celebrating_Guripadva_in_India.jpg&w=640&q=50)
गुड़ी पड़वा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होने वाला हिन्दू नववर्ष / From Wikipedia, the free encyclopedia
गुढी पाडवा के दिन हिन्दू नव संवत्सरारम्भ माना जाता है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुढी पाडवा या वर्ष प्रतिपदा या उगादि (युगादि) कहा जाता है। इस दिन हिन्दु नववर्ष का आरम्भ होता है। 'गुढी' का अर्थ 'विजय पताका' होता है। कहते हैं की मराठी राजा शालिवाहन ने मिट्टी के सैनिकों की सेना से प्रभावी शत्रुओं (शक) का पराभव किया। इस विजय के प्रतीक रूप में शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से होता है। ‘युग‘ और ‘आदि‘ शब्दों की संधि से बना है ‘युगादि‘। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि‘ और महाराष्ट्र में यह पर्व ' गुढी पाडवा ' अर्थात् मराठी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भ होता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/72/Childrens_Celebrating_Guripadva_in_India.jpg/640px-Childrens_Celebrating_Guripadva_in_India.jpg)
सामान्य तथ्य आस्थादर्शन, ग्रन्थशास्त्र ...
हिन्दू धर्म |
![]() |
इतिहास · देवता |
सम्प्रदाय · पूजा · |
आस्थादर्शन |
---|
पुनर्जन्म · मोक्ष की इच्छा |
कर्म · माया |
दर्शन · धर्म |
वेदान्त ·योग |
शाकाहार शाकम्भरी · आयुर्वेद |
युग · संस्कार |
भक्ति {{हिन्दू दर्शन}} |
ग्रन्थशास्त्र |
वेदसंहिता · वेदांग |
ब्राह्मणग्रन्थ · आरण्यक |
उपनिषद् · श्रीमद्भगवद्गीता |
रामायण · महाभारत |
सूत्र · पुराण |
विश्व में हिन्दू धर्म |
गुरु · मन्दिर देवस्थान |
यज्ञ · मन्त्र |
हिन्दू पौराणिक कथाएँ · हिन्दू पर्व |
विग्रह |
प्रवेशद्वार: हिन्दू धर्म |
हिन्दू मापन प्रणाली |
बंद करें