![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/12/Gadisar_Lake%252C_Jaisalamer.jpg/640px-Gadisar_Lake%252C_Jaisalamer.jpg&w=640&q=50)
गड़ीसर झील
भारत की झील / From Wikipedia, the free encyclopedia
गड़ीसर झील जिसे गड़सीसर झील भी कहा जाता है, भारतीय राज्य राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित एक झील है।[1] इसका निर्माण जैसलमेर के संस्थापक राजा रावल जैसल ने 1156 ई॰ में करवाया था।[2] और बाद में वर्ष 1367 ई॰ के आसपास गड़सीसिंह द्वारा इसका पुनर्निर्माण कराया गया।[3] यह झील एक कृत्रिम झील है जो जैसलमेर किले से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर स्थित है। कहा जाता है कि इस झील ने एक बार पूरे शहर को पानी उपलब्ध कराया था। वर्तमान में, पानी इंदिरा गांधी नहर से गड़ीसर झील में आता है, इसलिए यह कभी नहीं सूखती है।[4]
सामान्य तथ्य गड़ीसर झील, स्थान ...
गड़ीसर झील | |
---|---|
![]() गड़ीसर झील का एक दृश्य | |
स्थान | जैसलमेर, राजस्थान, भारत |
निर्देशांक | 26.9086°N 70.9231°E / 26.9086; 70.9231 |
प्रकार | कृत्रिम झील |
द्रोणी देश | भारत |
बंद करें