![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/9a/Cholesterol.svg/langhi-640px-Cholesterol.svg.png&w=640&q=50)
कोलेस्टेरॉल
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोलेस्ट्रॉल या पित्तसांद्रव मोम जैसा एक पदार्थ होता है,[2] जो यकृत से उत्पन्न होता है। यह सभी पशुओं और मनुष्यों के कोशिका झिल्ली समेत शरीर के हर भाग में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल कोशिका झिल्ली का एक महत्वपूर्ण भाग है, जहां उचित मात्रा में पारगम्यता और तरलता स्थापित करने में इसकी आवश्यकता होती है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में विटामिन डी, हार्मोन्स और पित्त का निर्माण करता है, जो शरीर के अंदर पाए जाने वाले वसा को पचाने में मदद करता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल भोजन में मांसाहारी आहार के माध्यम से भी पहुंचता है यानी अंडे, मांस, मछली और डेयरी उत्पाद इसके प्रमुख स्रोत हैं।[2] अनाज, फल और सब्जियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लगभग २५ प्रतिशत उत्पादन यकृत के माध्यम से होता है।[3] कोलेस्ट्रॉल शब्द यूनानी शब्द कोले और और स्टीयरियोज (ठोस) से बना है और इसमें रासायनिक प्रत्यय ओल लगा हुआ है। १७६९ में फ्रेंकोइस पुलीटियर दी ला सैले ने गैलेस्टान में इसे ठोस रूप में पहचाना था। १८१५ में रसायनशास्त्री यूजीन चुरवेल ने इसका नाम कोलेस्ट्राइन रखा था।[2] मानव शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता मुख्यतः कोशिकाओं के निर्माण के लिए, हारमोन के निर्माण के लिए और बाइल जूस के निर्माण के लिए जो वसा के पाचन में मदद करता है; होती है।[3] फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में नैशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट के प्रमुख रिसर्चर डॉ॰ गांग हू के अनुसार कोलेस्ट्रॉल अधिक होने से पार्किंसन रोग की आशंका बढ़ जाती है।
कोलेस्टेरॉल | |
---|---|
![]() | |
![]() | |
आईयूपीएसी नाम | (3β)-कोलेस्ट-5-एन-3-ओल |
अन्य नाम | (10R,13R)-10,13-डाइमिथाइल-17-(6-मिथाइलहैप्टेन-2-yl)-2,3,4,7,8,9,11,12,14,15,16,17-डोडेकाहाइड्रो-1H-साइक्लोपैन्टा[a]फिनैन्था-3-ओल |
पहचान आइडेन्टिफायर्स | |
सी.ए.एस संख्या | [57-88-5][CAS] |
पबकैम | 5997 |
SMILES | CC(C)CCCC(C)C1CCC2C1 (CCC3C2CC=C4C3(CCC(C4)O)C)C |
कैमस्पाइडर आई.डी | 5775 |
गुण | |
आण्विक सूत्र | C27H46O |
मोलर द्रव्यमान | ३८६.६५ ग्रा./मोल |
दिखावट | श्वेत क्रिस्टलाइन चूर्ण[1] |
गलनांक |
१४८-१५०°से.[1] |
क्वथनांक |
३६०°से. |
जल में घुलनशीलता | ०.०९५ मि.ग्रा/ली. (३० °से.) |
जहां दिया है वहां के अलावा, ये आंकड़े पदार्थ की मानक स्थिति (२५ °से, १०० कि.पा के अनुसार हैं। ज्ञानसन्दूक के संदर्भ |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6d/Adamantinomatous_craniopharyngioma.jpg/320px-Adamantinomatous_craniopharyngioma.jpg)