![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0d/The_University_of_California_UCLA.svg/langhi-640px-The_University_of_California_UCLA.svg.png&w=640&q=50)
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स
From Wikipedia, the free encyclopedia
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) एक सरकारी अनुसंधान विश्वविद्यालय है जो वैस्टवुड में स्थित है। यह जगह लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स के पड़ोस में स्थित है। इसकी स्थापना 1919 में हुई थी और यह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से सम्बद्ध दस परिसरों में दूसरा सबसे पुराना परिसर है। यूसीएलए विविध विषयों में 300 से अधिक पूर्वस्नातक और स्नातक डिग्री कार्यक्रम प्रस्तावित करता है और यूनाइटेड स्टेट्स और सम्पूर्ण विश्व के तकरीबन 26,000 पूर्व स्नातक और 11,000 स्नातक छात्र नामांकन करता है।[8]
![]() Seal of the University of California, Los Angeles | |
पूर्व नाम | University of California Southern Branch (1919 - 1927) |
---|---|
ध्येय | Fiat Lux (Latin) |
Motto in English | Let there be light |
प्रकार | Public |
स्थापित | 1919 |
अनुदान | US $894.9 million (June 30, 2009)[1] |
कुलाधिपति | Gene D. Block[2] |
प्रोवोस्ट | Scott L. Waugh[3] |
शैक्षिक कर्मचारी | 4,016[4] |
प्रशासनिक कर्मचारी | 26,139 |
छात्र | 38,476ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
स्नातक | 26,928 |
परास्नातक | 11,548[5] |
स्थान | Los Angeles, CA, USAਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
परिसर | Urban 419 acres (1.7 km²) |
Newspaper | Daily Bruin |
रंग | UCLA Blue[6] Gold[6] |
ऐथलेटिक्स | 22 Varsity Teams NCAA Division I |
उपनाम | UCLA Bruins |
संबद्धताएं | MPSF AAU Pacific-10 University of California |
शुभंकर | Joe Bruin[7] |
जालस्थल | ucla.edu |
![]() |
यह विश्वविद्यालय 5 पूर्व स्नातक महाविद्यालयों, 7 व्यावसायिक विद्यालयों और 5 पांच पेशेवर स्वास्थ्य विज्ञान विद्यालयों में विभाजित है।
ग्यारह नोबेल पुरस्कार विजेता इस विश्वविद्यालय से अध्यापक, शोधकर्ता अथवा भूतपूर्व छात्रों के रूप में जुड़े रहे हैं, 37 लोग नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस में चुन लिए गए, 20 लोग नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग और 97 लोग अमेरिकन अकादमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेस में चुन लिए गए।[9]
यूसीएलए को लगातार महाविद्यालयों और विश्विद्यालयों की रैंकिंग में उच्च स्थान मिला है। इसकी गणना देश के शीर्ष 10 विद्यालयों में होती है और इसे अधिकतम संकाय पुरस्कार मिलते हैं।[10] वैज्ञानिक सूचना संस्थान के अनुसार अपने शोधकार्य की वजह से यहाँ के अध्यापकों के कार्य को अधिकतम लोग अपने कार्य में उल्लेख करते हैं।[11]
यूसीएलए के छात्र-एथलीट ब्रुइंस के रूप में प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। पैसिफिक-10 सम्मलेन के सदस्य के रूप में 2010 तक, ब्रुइंस ने 125 राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है जिसमे 106 एनसीसीए (एनसीएए) चैंपियनशिप भी शामिल हैं, इतनी चैंपियनशिप किसी भी दूसरे विश्वविद्यालय ने कभी नहीं। जीती.[12][13]