कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट अवेंजर
2011 की मार्वल द्वारा निर्मित सुपरहीरो फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट एवेन्जर (अनुवाद. कैप्टन अमेरिका : पहला एवेन्जर) (अंग्रेजी; Captain America : The First Avenger) वर्ष 2011 की अमरिकी सुपरहीरो फिल्म है जो मार्वेल काॅमिक्स के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका पर आधारित है जिसे बतौर निर्माता [[मार्वल स्टुडियोज एवं बतौर वितरक पारामाउन्ट पिक्चर्स ने पेशकश किया है। [a] मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्सल श्रंखला का यह पांचवॉं संस्करण है। फिल्म निर्दशन में जाॅय जाॅन्सटन और पटकथा लेखक के लेप में क्रिस्टोफर मार्कस तथा स्टीफन मैक्फीली ने कमान संभाली है तथा पात्र-भूमिकाओं के लिए क्रिस इवांस, टॉमी ली जोन्स, ह्यूगो वीविंग, हेली ऐटवेल, सेबेस्टियन स्टेन, डाॅमिनिक कूपर, नील मैकडाॅनोफ, ड्रेक ल्युक और स्टेन्ले टुसी ने अभिनय किया है। फिल्म की घटना द्वितीय विश्वयुद्ध काल की है, जिसमें स्टीव राॅजर्स, एक दुर्बल ब्रुकलिन युवक है जिसे उच्च वैज्ञानिक परिक्षण के बाद एक सुपर सोल्जर कैप्टन अमेरिका में तब्दील कर युद्ध के मैदान पर उतारा जाता है।
कैप्टन अमेरिका : द फर्स्ट एवेन्जर | |
---|---|
पोस्टर | |
निर्देशक | जोई जोंस्टन |
पटकथा |
क्रिस्टोफर मार्कस स्टीफेन मैक्फीली |
निर्माता | केविन फ़ैज |
अभिनेता |
|
छायाकार | शैली जॉनसन |
संपादक |
जेफ्री फोर्ड रॉबर्ट डलवा |
संगीतकार | एलन सिल्वेस्ट्री |
निर्माण कंपनी |
मार्वल स्टूडियोज़ |
वितरक | पैरामाउंट पिक्चर्स[1][2][3][4] |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
124 मिनट[5] |
देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
भाषा | अंग्रेजी |
लागत | $140 मिलियन[6] |
कुल कारोबार | $370.6 मिलियन[7] |
राॅजर का उद्देश्य एडाॅल्फ हिटलर के क्रुर नुमाइंदे रेड स्कल को रोकना है, जोकि शस्त्रीकरण का प्रमुख है और एक ऐसे संगठन का नेता जो दुनियाभर के सामरिक ताकतों को इकट्ठा कर टेस्सेरैक्ट[b] का प्रभुत्व जमाना चाहता है। कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर की यह संकल्पना 1997 में बनाई गयी और आर्टिसैन एंटरटेनमेंट द्वारा इसके वितरण की समय को अनुसूचित किया। हाँलाकि, एक मुकदमेबाजी की वजह से उन्हें यह प्रोजेक्ट सितम्बर 2005 तक स्थगित करना पड़ा। 2005 में, मार्वल स्टुडियोज ने मेरिल लिंच द्वारा मिले ऋण पर यह योजना बनाई कि वे पारामाउन्ट पिक्चर्स पर पुंजी लगाकर ही फ़िल्म रिलीज कराएँगे। निर्देशक जाॅन फेव्रियु और लुईस लेटरीयर इस प्रोजेक्ट के प्रति जाॅन्सटन के 2008 में संपर्क से पूर्व निर्देशन की रूचि जताई थी।
मूल पात्रों का चयन साल 2010 के मार्च एवं जून के मध्य किया गया। फिर फिल्म कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर का निर्माण जुन 2010 से किया गया और फिल्म लोकेशन के लिए लंदन, मैनचेस्टर, केयरवेन्ट और लीवरपुल (सभी युनाइटेड किंगडम में) और संयुक्त राष्ट्र के लाॅस एंजिल्स को चुना गया। फिल्म-प्रोड्क्शन का अंतिम कार्य, 3D वर्जन में परिवर्तित कर सम्पूर्ण हुआ। कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर का प्रिमियर जुलाई 19, 2011 को हाॅलीवुड में किया गया और फिर जुलाई 22, 2011 में बतौर संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शन लगाया गया। फ़िल्म समीक्षात्मक और व्यावसायिक रूप से काफी सफल हुई, जिसने वैश्विक स्तर पर $370 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। अक्टूबर 25, 2011 में होम मिडिया के लिए ब्लू रे डिस्क कैसेटों को वितरित किया गया। इसकी दूसरी सिक्विल कैप्टन अमेरिका : द विंटर सोल्जर अप्रैल 4, 2014 में प्रदर्शित हुई और फिर तीसरी कड़ी कैप्टन अमेरिका : सिविल वाॅर को मई 6, 2016 में रिलीज की तारीख निश्चित की गई है।