![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/95/Kesariya.jpg/640px-Kesariya.jpg&w=640&q=50)
केसमुत्ति सुत्त
From Wikipedia, the free encyclopedia
केसमुत्ति सुत्त या कालाम सुत्त तिपिटक के अंगुत्तर निकाय में स्थित भगवान बुद्ध के उपदेश का एक अंश है।[1] बौद्ध धर्म के थेरवाद और महायान सम्प्रदाय के लोग प्रायः इसका उल्लेख बुद्ध के 'मुक्त चिन्तन' के समर्थन के एक प्रमाण के रूप में करते हैं।{[2] केसमुति सुत्त अधिक बड़ा नहीं है, किन्तु इसका अत्यन्त महत्त्व है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/95/Kesariya.jpg/640px-Kesariya.jpg)
केसमुत्तिसुत्त के अन्य भाषाओं में नाम इस प्रकार हैं-
- पालि : कालाम् सुत्तं या केसमुत्तिसुत्तं
- संस्कृत : केशमुक्ति सूत्रम् / कालाम सूत्रम्
- बर्मी भाषा : कलम थोके या केथमोत्ति थोके
- थाई : กาลามสูตร, कलम सुत् या केसमुत्ति सुत्त