कुक्कुरीय संभोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
कुक्कुरीय संभोग (अंग्रेज़ी: Dogging) एक ब्रिटिश अंग्रेज़ी कठबोली का शब्द है जिसका प्रयोग सार्वजनिक स्थानो पर कामोत्तेजक क्रियाकलाप या ऐसा ही अर्थ-सार्वजनिक स्थान पर करना या दूसरों को करते देखना है। [1] इस क्रियालाप में दो से अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं; इसमें सामूहिक संभोग और गैंग बैंग भी हो सकते हैं। जैसाकि स्पष्ट है, इन कामों में अपनी ओर दूसरों का ध्यान आकर्षित करना मुख्य लक्ष्य है, दर्शनरति और कामांगप्रदर्शन कुक्कुरीय संभोग से जुड़े हुए हैं। जो भिन्न लोग आम तौर से या तो इत्तेफ़ाक़ से या फिर (अधिकांशतः) इंटरनेट पर पहले से ही सम्पर्क कर चुके होते हैं।[2]
सितम्बर 2003 में बी बी सी न्यूज़ [3] की सूचना के अनुसार कुक्कुरीय संभोग "नया जुनून" बनता जा रहा है। उसमें इंटरनेट और पाठ्य सन्देशों के आधार पर बताया गया कि यह दोंनो किसी नियमित मुलाक़ात तय करने के आम तरीक़े बनते जा रहे हैं। कुक्कुरीय संभोग की मूल परिभाषा इसी सम्बंधित गतिविधि थी — वह किसी युवा जोड़े को कार या किसी सार्वजनिक स्थान पर संभोग करने के मामलों पर जासूसी करना था।[4] इस शब्द का ब्रिटेन की रेल सेवा में कई वर्षों से उपयोग होता आ रहा है। यह कम से कम 1951 से जानी-पहनी बात है।[5]
इस बात के इंटरनेट पर पक्के प्रमाण मिले हैं कि यह "जुनून" कई अन्य देशों में फैलने लगा है, जैसे कि संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, बार्बडोस, ब्राज़ील और डेनमार्क,[6] नीदरलैण्ड, पोलैण्ड,[7] और स्वीडन।[8][9]