कासेमिरो
From Wikipedia, the free encyclopedia
कासेमिरो (अंग्रेज़ी: Casemiro) ब्राज़ील के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के लिए डिफेंसिव मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं। वह ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी हैं। अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में से एक माने जाने वाले कासेमिरो अपनी रक्षात्मक क्षमताओं तथा गेंद पर अपने नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं।[2][3][4] उन्हें 2022 में फीफाप्रो वर्ल्ड XI में शामिल किया गया था।[5]
2018 में ब्राज़ील के साथ कासेमिरो | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
जन्म तिथि | 23 फ़रवरी 1992 (1992-02-23) (आयु 32) | ||
जन्म स्थान | साओ जोसे डॉस काम्पोस, ब्राज़ील | ||
कद | 1.85 मीटर[1] | ||
खेलने की स्थिति | डिफेंसिव मिडफील्डर | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | मैनचेस्टर यूनाइटेड | ||
नम्बर | 18 |
कासेमिरो ने साओ पाउलो से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने क्लब के लिए मिडफील्डर के रूप में 111 मैच खेले और 11 गोल किए। उनकी रक्षात्मक क्षमताओं ने रियल मैड्रिड का ध्यान आकर्षित किया और वह जनवरी 2013 में रियल मैड्रिड क्लब में लोन (loan) पर शामिल हो गए। उन्होंने इस दौरान रियल मैड्रिड कैस्टिला के लिए 15 मैच खेले। बाद में उन्हें क्लब द्वारा 51 लाख पाउन्ड के शुल्क पर स्थायी रूप से अनुबंधित किया गया और वह सैंटियागो बर्नब्यू में उनकी मैड्रिड की टीम का हिस्सा बन गए।