Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कैसिमिर फुंक (Casmir Funk ; २३ फ़रवरी १८८४ - १९ नवम्बर १९६७) पोलैण्ड के जीवरसायनज्ञ (बायोकेमिस्ट) थे।[1]
कासिमिर फुंक Casimir Funk | |
---|---|
जन्म |
Kazimierz Funk 23 फ़रवरी 1884 Warsaw, Congress Poland |
मृत्यु |
नवम्बर 19, 1967 83 वर्ष) New York, NY, U.S. | (उम्र
नागरिकता |
Poland United States |
राष्ट्रीयता | Polish |
क्षेत्र | Biochemist |
संस्थान |
Pasteur Institute Lister Institute Funk Foundation for Medical Research |
शिक्षा | University of Bern, Switzerland |
प्रसिद्धि | Nutritional research, formulation of the concept of vitamins |
इनका जन्म वारसा में २३ फरवरी, १८८४ ई. को हुआ। इन्होंने स्विट्जरलैंड के बर्न विश्वविद्यालय, पेरिस के पैस्टर इंस्टिट्यूट और बर्लिन विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। जीवरसायनज्ञ के रूप में इन्होंने अस्पतालों में कार्य किया। ये सन् १९१५ में अमरीका गए और इन्होंने वहाँ की कई अनुसंधानशाओं में विभिन्न पदों पर कार्य किया।[2]
विटामिन का अन्वेषण और उसकी उपयोगिता को सिद्ध करने के कारण इन्हें प्रसिद्धि मिली। इन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में ऐड्रैनेलिन यौगिक का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन किया तथा मछली के तेल से व्यापारिक स्तर पर विटामिन निकालने की विधि निकाली।[3] १९१७ से १९२३ ई. तक ये एच.ए. मेत्ज़ अनुसंधानशाला के निर्देशक और न्यूयार्क में कोलंबिया के काय-शल्य-चिकित्सा कॉलेज में प्रवक्ता रहे। १९३६ ई. में संयुक्त राज्य विटामिन कारपोरेशन के सलाहकार पद पर नियुक्त हुए। १९४७ ई. में इन्होंने न्यूयॉर्क में फुंक फाउंडेशन चिकित्सा अनुसंधान की स्थापना की।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.