काला-श्वेत कोलोबस
From Wikipedia, the free encyclopedia
काला-श्वेत कोलोबस (Black-and-white colobus), जिसका वैज्ञानिक नाम कोलोबस (Colobus) है, अफ्रीका में मिलने वाला पूर्वजगत बंदरों का एक जीववैज्ञानिक वंश है, जो लंगूर उपकुल के सदस्य हैं। काला-श्वेत कोलोबस वंश में पाँच ज्ञात जातियाँ और आठ ज्ञात उपजातियाँ हैं। यह घने वनों में रहते हैं और पत्ते, फूल और फल खाते हैं। इस वंश की मादाओं में बच्चों को सांझा बनाकर पाला जाता है, यानि टोली की प्रत्येक मादा हर बच्चे के पालन-पोषण में बराबर का ध्यान देती है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य काला-श्वेत कोलोबस Black-and-white colobus, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
काला-श्वेत कोलोबस Black-and-white colobus | |
---|---|
मैंटीड गुएरेज़ा | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | नरवानर (Primates) |
उपगण: | हैप्लोरिनी (Haplorrhini) |
अधःगण: | सिमिफ़ोर्मीज़ (Simiiformes) |
लघुगण: | कैटारिनी (Catarrhini) |
कुल: | सेर्कोपिथेसिडाए (Cercopithecidae) |
उपकुल: | कोलोबिनाए (Colobinae) |
वंश: | कोलोबस (Colobus) इलिगर, 1811 |
जातियाँ व उपजातियाँ | |
|
बंद करें