कानन-कुसुम (कविता-संग्रह)
कविता-संग्रह / From Wikipedia, the free encyclopedia
कानन कुसुम हिन्दी भाषा के कवि, लेखक और उपन्यासकार जयशंकर प्रसाद की एक काव्य कृति है। इसका प्रथम संस्करण १९१३ ई॰ में प्रकाशित हुआ था जिसमें ब्रजभाषा की कविताएँ भी मिश्रित थीं। सन् १९१८ ई॰ में इसका दूसरा परिवर्धित संस्करण प्रकाशित हुआ। इसका संशोधित-परिमार्जित तीसरा संस्करण १९२९ ई॰ में प्रकाशित हुआ, जिसमें खड़ीबोली की कविताएँ ही रखी गयीं।[1]
सामान्य तथ्य कानन कुसुम, लेखक ...
कानन कुसुम | |
---|---|
लेखक | जयशंकर प्रसाद |
मूल शीर्षक | कानन कुसुम |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी (खड़ीबोली) |
श्रृंखला | साहित्य सुमनमाला सीरीज |
प्रकार | कविता |
प्रकाशक | पुस्तक भंडार, लहेरियासराय (तृतीय संस्करण) |
प्रकाशन तिथि | १९१३ ई॰, १९१८ ई॰, १९२९ ई॰ |
मीडिया प्रकार | मुद्रित |
पूर्ववर्ती | प्रेम-पथिक |
उत्तरवर्ती | चित्राधार |
बंद करें