क़िला मुबारक
बठिंडा में स्थित किला / From Wikipedia, the free encyclopedia
क़िला मुबारक भारत के पंजाब राज्य के बठिंडा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक स्थापत्य है। इसे भारत में राष्ट्रीय महत्व का स्थापत्य होने का दर्जा प्राप्त है और इसका रख-रखाव भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग की ज़िम्मेदारी है।[1] यह 1100-1200 ईसवी से अस्तित्व में है और भारत का सबसे पुराना दुर्ग है जो अभी भी खड़ा है। इसी क़िले में रज़िया सुल्ताना (1205 – 1240 ई) को उनकी पराजय के बाद बंदी बनाकर रखा गया था।[2] लेकिन इस क़िले में कुषाण काल की ईटें पाई गई हैं, जब सम्राट कनिष्क का भारत व मध्य एशिया के कई भागों पर राज था। माना जाता है कि दुर्ग का मूल निर्माण कनिष्क और राजा दाब ने किया था।[3]
सामान्य तथ्य क़िला मुबारक, स्थान ...
क़िला मुबारक | |
---|---|
स्थानीय नाम ਕ਼ਿਲਾ ਮੁਬਾਰਕ Qila Mubarak | |
स्थान | बठिंडा, पंजाब, भारत |
निर्देशांक | 30°12′29″N 74°56′15″E |
कद | 30 मीटर |
निर्माण | 6वीं शताब्दी ईसवी |
बंद करें