कश्मीर
भारत का उत्तरी केन्द्र शासित प्रदेश / From Wikipedia, the free encyclopedia
काश्मीर (कश्मीरी : کٔشیٖر (नस्तालीक़), कऺशीर (देवनागरी)) जम्मू - कश्मीर का उत्तरी भौगोलिक क्षेत्र है। 1846 में, पहले एंग्लो-सिख युद्ध में सिख की हार के बाद, और अमृतसर की सन्धि के तहत ब्रिटिश से क्षेत्र की खरीद पर, जम्मू के राजा, गुलाब सिंह, कश्मीर के नए शासक बने। उनके वंशजों का शासन, ब्रिटिश क्राउन की सर्वोपरि (अधिराजस्व) के तहत हुआ जो 1947 में भारत के विभाजन तक चला। ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य की पूर्व रियासत अब एक विवादित क्षेत्र बन गया, जिसे अब तीन देशों द्वारा प्रशासित किया जाता है: भारत, पाकिस्तान और चीन।[1][2][3]
कश्मीर का नाम और व्युत्पत्ति सप्तर्षि महर्षि कश्यप से जुड़ा है। कश्मीर एक मुस्लिमबहुल क्षेत्र है।